मुंबई में इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत, 15 अन्य घायल
मुंबई के उपनगरीय बांद्रा इलाके में बृहस्पतिवार को तीन मंजिला आवासीय इमारत ढहने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए. नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
मुंबई, 9 जून : मुंबई के उपनगरीय बांद्रा इलाके में बृहस्पतिवार को तीन मंजिला आवासीय इमारत ढहने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए. नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि मलबे में और तीन-चार लोगों के दबे होने की आशंका है. तलाश एवं राहत अभियान जारी है.अधिकारी ने बताया कि वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास महाराष्ट्र नगर इलाके में स्थित यह इमारत बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे ढह गई. यह भी पढ़े : बीकानेर के पास सड़क हादसे में दंपति सहित चार लोगों की मौत
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल, पुलिस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वार्ड कर्मी मौके पर पहुंचे. अधिकारी ने बताया कि घायलों का निकटवर्ती भाभा अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Tags
संबंधित खबरें
Mumbai Heatwave Alert: मुंबई-ठाणे में भीषण गर्मी का प्रकोप, मौसम विभाग ने 11 मार्च तक के लिए 'येलो अलर्ट' किया जारी
Navi Mumbai News: नवी मुंबई की सड़कों पर अब महिलाएं संभालेंगी स्टीयरिंग, NMMT में 400 महिला ड्राइवरों की होगी भर्ती
Mumbai Gas Crisis: मुंबई में गैस संकट से हाहाकार, 20% होटल-रेस्टोरेंट बंद, समाधान के लिए 'AHAR' ने पेट्रोलियम मंत्री को लिखा पत्र
मिडल ईस्ट तनाव के चलते भारत में LPG की किल्लत? क्या मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई में होटल-रेस्टोरेंट पर पड़ेगा असर; जानें मोदी सरकार का जवाब
\