एजेंसी न्यूज

Jharkhand Road Accident: झारखंड में बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 15 घायल

झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार सुबह बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Jharkhand Road Accident: झारखंड में बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 15 घायल
(Photo Credits ANI)

मेदिनीनगर (झारखंड), 3 जनवरी : झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार सुबह बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से 30 किलोमीटर दूर सतबरवा क्षेत्र में कसियाडीह-बकोरिया मार्ग पर घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण मालवाहक वाहन के बस से टकरा जाने के कारण यह हादसा हुआ.

मेदिनीनगर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मणि भूषण प्रसाद ने बताया, "ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और टक्कर में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए. घायलों में से दो को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया है." यह भी पढ़ें : हरि बाबू कंभमपति ने ओडिशा के राज्यपाल के पद की शपथ ली

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अन्य घायलों को निकटवर्ती तुम्बागडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि बस मेदिनीनगर से रांची जा रही थी तभी यह दुर्घटना हुई. अधिकारी ने बताया कि पुलिस और स्थानीय निवासी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2025 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).