Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रामबन में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 11 घायल
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन के ट्रक से टकरा जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
बनिहाल/जम्मू, 2 मई : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन के ट्रक से टकरा जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा बुधवार देर रात उस समय हुआ जब जम्मू से श्रीनगर जा रहा एक वाहन बनिहाल के शाबानबास इलाके में सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया. उन्होंने बताया कि वाहन में केरल से आए 12 पर्यटकों समेत 16 लोग सवार थे. यह भी पढ़ें : PM Modi Gujarat Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात में करेंगे चुनाव प्रचार
अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 11 अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2024 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

