देश की खबरें | दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 14 सितम्बर को, प्रश्नकाल नहीं होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली मंत्रिमंडल ने विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 14 सितम्बर को आहूत करने का निर्णय किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात सितम्बर दिल्ली मंत्रिमंडल ने विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 14 सितम्बर को आहूत करने का निर्णय किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के लिए प्रधान सचिव (कानून) के एक प्रस्ताव पर पांच सितम्बर को मंत्रिमंडल द्वारा विचार किया गया और उसे स्वीकृति दी गई।

यह भी पढ़े | कुशीनगर: टीचर की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटा, हुई मौत.

सूत्रों के अनुसार, खासकर एक दिवसीय सत्र होने के चलते प्रश्नकाल नहीं होगा और केवल महत्वपूर्ण मुददों एवं विधायी मामलों को लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते सत्र विभिन्न सुरक्षा उपायों के साथ आयोजित होगा, जिसमें विधायकों एवं कर्मचारियों की जांच शामिल होगी।

यह भी पढ़े | कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का मोदी सरकार पर तंज, कहा- भारत आज दुनिया की ‘कोरोना कैपिटल’ बन गया है: 7 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली विधानसभा सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगले एक या दो दिन में विधानसभा के सभी कर्मचारियों को कोविड-19 परीक्षण किया जाएगा और इसके लिए विधानसभा परिसर में ही एक परीक्षण वैन तैनात की जाएगी।

उन्होंने कहा, '' सभी विधायकों को भी अपना परीक्षण कराना होगा। वे चाहें तो विधानसभा अथवा किसी अन्य अस्पताल में अपना परीक्षण करा सकते हैं।''

अधिकारी ने कहा कि सामाजिक दूरी के नियमों के अनुपालन के लिए सदन में अतिरिक्त कुर्सियां लगाई जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\