देश की खबरें | रेमडेसिविर का एक खेप घटिया होने की वजह से वापस ले लिया गया : महाराष्ट्र सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 के मरीजों के उपचार से जुड़ी दवा रेमडेसिविर का एक खेप घटिया होने की वजह से वापस ले लिया गया है।
मुम्बई, 23 सितंबर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 के मरीजों के उपचार से जुड़ी दवा रेमडेसिविर का एक खेप घटिया होने की वजह से वापस ले लिया गया है।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा , ‘‘रेमडेसिविर दवा का एक खेप घटिया पाया गया और उसे वापस ले लिया गया। फलस्वरूप, उसकी आपूर्ति में अल्पकालिक कमी पैदा हो गयी । ’’
रेमडेसिविर की कमी को लेकर चिंताएं दूर करने का प्रयास करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने दवा कंपनियों से बात की है और कोविड-19 के मरीजों के लिए दवा की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की है।
मंत्री ने कहा, ‘‘ मैंने राज्य के विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों से बात की और उनसे अपनी जरूरत के हिसाब से दवा (रेमडेसिविर) का आर्डर करने को कहा है। उसकी आपूर्ति शीघ्र ही बढ़ेगी और मरीजों को नियमित डोज मिलेगी।’’
टोपे ने कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने लोगों के उपचार के लिए निजी हैसियत से रेमडेसिविर की 1000 इंजेक्शन का इंतजाम करने का आश्वासन दिया है।
महाराष्ट्र में 22 सितंबर को कोविड-19 के 2,72,410 मरीज उपचाराधीन थे। राज्य में इस बीमारी के अबतक 12,42,770 मामले सामने आ चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)