एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बारामूला से बनिहाल जा रही ट्रेन का एक डिब्बा शुक्रवार को पटरी से उतर गया. अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं

श्रीनगर, 13 जनवरी : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बडगाम जिले में बारामूला से बनिहाल जा रही ट्रेन का एक डिब्बा शुक्रवार को पटरी से उतर गया. अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि मार्ग पर ट्रेन सेवाएं फिलहाल के लिए बंद कर दी गई हैं. यह भी पढ़ें :Ganga Vilas Cruise: दुनिया की सबसे लंबी जल यात्रा ‘गंगा विलास क्रूज’ का शुभारंभ, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

अधिकारियों ने बताया कि आखिरी बोगी जिले के मजाहामा में पटरी से उतर गई. यह बोगी खाली थी. हादसे की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).