एजेंसी न्यूज

दिल्ली में सीआरपीएफ के एक एएसआई की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत

देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ में कोविड-19 संक्रमण के कारण हुई यह दूसरी मौत है, जबकि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में कोरोना वायरस संक्रमण से यह सातवीं मौत है।

दिल्ली में सीआरपीएफ के एक एएसआई की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत
जमात

नयी दिल्ली, 21 मई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 50 वर्षीय एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यहां के एक अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ में कोविड-19 संक्रमण के कारण हुई यह दूसरी मौत है, जबकि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में कोरोना वायरस संक्रमण से यह सातवीं मौत है।

सीएपीएफ के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) आते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि एएसआई पंचदेव राम ने दिल्ली के लेडी हार्डिग मेडिकल कॉलेज में बुधवार को आखिरी सांस ली।

वह बिहार के रहने वाले थे और जिगर के कैंसर से ग्रसित रहे थे। उन्हें कुछ समय पहले कोरोना वायरस का संक्रमण हो गया था।

वह जम्मू स्थित बल की 84 वीं बटालियन से थे।

इससे पहले, बल की 31 वीं बटालियन के 55 वर्षीय उप निरीक्षक की कोविड-19 से मौत हो गई थी।

बल में बृहस्पतिवार को संक्रमण के नौ नये मामले सामने आये और 121 कर्मियों का अभी इलाज चल रहा है।

सीएपीएफ में कोविड-19 से कुल सात कर्मियों की मौतें हुई हैं, जिनमें सीआईएसएफ के तीन कर्मी और सीआरपीएफ तथा बीएसएफ के दो-दो कर्मी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).