क्षतिग्रस्त फोन को लेकर विवाद के बाद युवक की हत्या मामले में एक गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस
पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी में फोन को नुकसान पहुंचाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 31 जुलाई : पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी में फोन को नुकसान पहुंचाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि इंद्रपुरी में नीतीश (22) नाम के एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया है, जिसके बाद उसे पटेल नगर के मेट्रो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
अधिकारी के मुताबिक, गवाहों के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान बुद्ध नगर निवासी अर्जुन (22) के रूप में की गई. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने बताया कि बृहस्पतिवार को रणजीत नगर इलाके में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. यह भी पढ़ें : Mumbai: ईडी के अधिकारियों ने संजय राउत के आवास पर छापा मारा
बंसल के अनुसार, आरोपी ने पुलिस को बताया कि पीड़ित ने उसका फोन क्षतिग्रस्त कर दिया था और मरम्मत के लिए पैसों का भुगतान करने से इनकार कर रहा था. उन्होंने बताया कि विवाद के बाद आरोपी ने पीड़ित को चाकू मार दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2022 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

