देश की खबरें | ठाणे में 12 वर्षीय लड़की की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 12 वर्षीय लड़की की हत्या के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ठाणे, 25 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 12 वर्षीय लड़की की हत्या के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (जोन-3 कल्याण) अतुल जेंडे ने पत्रकारों को बताया कि सोमवार को शाम करीब चार बजे कल्याण शहर में अपने घर के बाहर खेल रही लड़की का एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया।
उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे भिवंडी के समीप बापगांव में एक कब्रिस्तान की दीवार के पास उसका शव बरामद हुआ।
हत्या के कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है।
परिजनों द्वारा कई घंटों तक लड़की की तलाश करने के बाद सोमवार शाम को कल्याण के कोलसेवाड़ी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और बाद में उन्होंने उसके शव की पहचान कर ली।
शुरू में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 (अपहरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज की और लड़की का पता लगाने के लिए खोज शुरू की।
जेंडे ने बताया कि अपराध की जांच के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
कोलसेवाड़ी पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक कदम ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि मंगलवार को शव मिलने के बाद मामले में बीएनएस की धारा 103 (1) (हत्या) जोड़ दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2024 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

