देश की खबरें | नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में एक गिरफ्तार, हिन्दू संगठनों ने रोष जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के फरीदाबाद में 13 वर्षीय एक लड़की के अपहरण के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और लड़की को बरामद कर लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

फरीदाबाद, 18 नवंबर हरियाणा के फरीदाबाद में 13 वर्षीय एक लड़की के अपहरण के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और लड़की को बरामद कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी अमन खान को गिरफ्तार कर लिया गया है और लड़की को बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: कंप्यूटर बाबा को मिली जमानत, जबरन घर में घुसकर गाली-गलौज और तलवार से हमला करने के आरोप में हुए थे गिरफ्तार.

उन्होंने कहा कि सेक्टर 48 और एसजीएम नगर के बीच झुग्गी बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि अमन खान नामक व्यक्ति ने उनकी 13 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया है।

एसजीएम नगर के थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि लडक़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़े | सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री 19 नवंबर को करेंगे दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ.

उधर, घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने रोष जताया और आरोप लगाया कि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।

उल्लेखनीय है कि बल्लभगढ़ शहर में निकिता हत्याकांड के बाद से फरीदाबाद जिले के लोगों में रोष है। इस मामले में मुख्य आरोपी तौसीफ सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एक अन्य व्यक्ति को आरोपी को हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now