देश की खबरें | दुमका में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ मंगलवार की देर शाम 16-17 लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार की घटना की तीन दिनों बाद पुष्टि करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दुमका, 11 दिसम्बर झारखंड में दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ मंगलवार की देर शाम 16-17 लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार की घटना की तीन दिनों बाद पुष्टि करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में घटना की पुष्टि की और पत्रकारों से कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों में से एक आरोपी को बृहस्पतिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम मंगल मोहली उर्फ मामू है जो घासीपुर गाँव का रहने वाला है। इससे पूर्व लगातार तीन दिनों तक पुलिस अधीक्षक ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार व्यक्ति ही इस घटना का मुख्य अभियुक्त है। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने में उसके साथ और 12-13 व्यक्ति ही शामिल थे। जबकि 35 वर्षीय पीड़िता ने स्वयं पुलिस में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में 16 से 17 लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया था।
लकड़ा ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच एवं छापामारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है जिसके द्वारा मेडिकल तथ्य एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र करने के अलावा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी का कार्य किया जा रहा है। पीड़िता की मेडिकल जाँच कराया गयी, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
यह भी पढ़े | Mumbai: सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन पर महिला की जान बचाने के लिए ट्रैक पर कूदा RPF का जवान, देखिए VIDEO.
उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला काठीकुंड थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव की रहने वाली है जो दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत अपने मायके आई थी। उन्होंने बताया कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना तब हुई थी जब अपने पति के साथ वह एक हाट से मायके लौट रही थी। घटना को लेकर मुफस्सिल थाने में महिला की लिखित शिकायत पर नौ दिसम्बर को भा0द0वि0 की धारा 376 (डी) 349, 342, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले सभी अभियुक्तों को चिह्नित कर लिया गया है और शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी पूरे मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक को समयबद्ध ढंग से इसकी जांच कर आयोग को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये हैं।
सं इन्दु
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2020 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

