देश की खबरें | मथुरा में पुलिस पर हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले स्थित एक गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरे मुख्य अभियुक्त की तलाश जारी है।

मथुरा, पांच जुलाई उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले स्थित एक गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरे मुख्य अभियुक्त की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव फूलगढ़ी में बच्चे के बाल काटने के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसे गांव वालों ने किसी प्रकार शांत करा दिया, लेकिन रात होने पर वे दोनों पुनः भिड़ गए।

यह भी पढ़े | पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर सियासी घमासान, पटना में तेजप्रताप और तेजस्‍वी यादव ने निकाला साइकिल मार्च.

इस पर गांव वालों ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस की टीम में सिपाही जबर सिंह व होमगार्ड चंद्रशेखर गांव पहुंचे। उन्होंने सुबह थाने आने को कहकर मामला शांत करा दिया, लेकिन उनके मुड़ते ही ओमवीर सिंह व भवंर सिंह ने नाई रिंकू आदि पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस वालों ने दखल दिया तो उन पर भी हमला कर दिया। सिपाही ने जैसे-तैसे भागकर जान बचाई जबकि होमगार्ड को मार कर अधमरा कर दिया।

इस पर होमगार्ड की तहरीर पर भादंवि की धारा 322/332/353 के तहत मामला दर्ज कर नामजदों की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़े | मुंबई में भारी बारिश: जल जमाव के डर से कोलाबा के निचले इलाकों में रहने वाले मछुआरों ने मदद के लिए स्थानीय प्रशासन से लगाईं गुहार.

मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह भंवरी उर्फ भंवर सिंह को धानौता गांव के मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया, ‘पुलिस ओमवीर सिंह को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। उसे पकड़ने के लिए उसके हर संभावित ठिकाने पर दबिश दी जा रही है।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\