एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ट्रंप के दावे पर प्रधानमंत्री को संसद के दोनों सदनों में देना होगा जवाब : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मानसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में साफ शब्दों में जवाब देना होगा।

देश की खबरें | ट्रंप के दावे पर प्रधानमंत्री को संसद के दोनों सदनों में देना होगा जवाब : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 16 जुलाई कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मानसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में साफ शब्दों में जवाब देना होगा।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 66 दिन में 23 बार यह दावा किया और आगे भी कर सकते हैं।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि ट्रंप ने 66 दिन में 23 बार यह बात दोहराई है कि उन्होंने युद्व रुकवाया।

उन्होंने कहा, "21 जुलाई से संसद फिर से शुरू होगी। इसमें कोई शक नहीं कि इससे पहले स्कोर (ट्रंप के दावे का) बदल जाएगा। लेकिन प्रधानमंत्री को लोकसभा और राज्यसभा में साफ शब्दों में जवाब देना होगा। देश सच जानना चाहता है।"

राष्ट्रपति ट्रंप ने इंडोनेशिया के साथ व्यापार समझौते की घोषणा करते हुए कहा, "अब भारत के साथ भी इसी दिशा में काम कर रहे है। हमें भारत में प्रवेश मिलेगा। आपको समझना होगा कि इनमें से किसी भी देश तक हमारी पहुंच नहीं थी। हमारे लोग वहां नहीं जा सकते थे और अब हमें प्रवेश मिल रहा है क्योंकि हम शुल्क के माध्यम से ऐसा कर रहे हैं।"

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले कुछ हफ्तों में कई बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बीते मई महीने में सैन्य संघर्ष को व्यापार समझौते के जरिए सुलझाया।

दूसरी तरफ भारत का कहना है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).