देश की खबरें | नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 1939 में आज ही के दिन की थी फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास के पन्ने पलटते-पलटते 22 जून को हम साल के 173वें दिन पर आ पहुंचे और अब साल के 192 दिन बाकी हैं। इतिहास में 22 जून के नाम जो घटनाएं दर्ज हैं, उनमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण घटना भी है।
नयी दिल्ली, 22 जून इतिहास के पन्ने पलटते-पलटते 22 जून को हम साल के 173वें दिन पर आ पहुंचे और अब साल के 192 दिन बाकी हैं। इतिहास में 22 जून के नाम जो घटनाएं दर्ज हैं, उनमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण घटना भी है।
साल 1939 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 22 जून के ही दिन ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन किया था। कांग्रेस के त्रिपुरा अधिवेशन के बाद नेताजी ने 1939 में कांग्रेस को जनता की स्वतंत्र होने की इच्छा, लोकतंत्र और क्रांति का प्रतीक बनाने के लिए कांग्रेस के भीतर ही फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी।
देश-दुनिया के इतिहास में 22 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1555 : मुगल सम्राट हुमायूं ने बेटे अकबर को अपना वारिस घोषित किया।
1897 : चापेकर भाइयों, दामोदर और बालकृष्ण ने पुणे में एक ब्रिटिश अधिकारी को गोली मार दी।
1906 : स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1911 : किंग जॉर्ज पंचम इंग्लैंड के राजा बने।
1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ‘फॉरवर्ड ब्लॉक’ की स्थापना की।
1941 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया।
1944 : अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।
1981 : अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया।
1986 : अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी दिएगो माराडोना ने यादगार ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल किया। इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गेंद माराडोना के हाथ से लगकर गोल में चली गई, जबकि रेफरी ने समझा कि गेंद उनके सिर से लगी है। लिहाजा उसने गोल दे दिया। इस मैच में जीत दर्ज करके अर्जेंटीना अंतत: टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रहा।
2009 : 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण। भारत में लाखों लोगों ने इसे विभिन्न तरीकों से देखा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2023 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

