देश की खबरें | महुआ के निष्कासन की सिफारिश पर ममता ने कहा, 2024 के चुनाव से पहले उन्हें मदद मिलेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (तस्वीर सहित)

(तस्वीर सहित)

कोलकाता, 23 नवंबर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के समर्थन में खुल कर आते हुए पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि महुआ को संसद से निष्कासित करने की योजना पर काम चल रहा है, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ऐसी किसी भी कार्रवाई से कृष्णानगर की सांसद को आगे बढ़ने में मदद ही मिलेगी।

महुआ पर ‘‘पैसे लेकर सवाल पूछने’’ के आरोप हैं। इन आरोपों की जांच आचार समिति द्वारा किए जाने के बाद लोकसभा से निष्कासन की सिफारिशों का सामना कर रहीं महुआ को समर्थन के स्पष्ट संदेश में टीएमसी ने पिछले सप्ताह नादिया जिले में पार्टी के संगठन को मजबूत करने का काम उन्हें सौंपा था।

बनर्जी ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अब, वे महुआ को (संसद से) निष्कासित करने की योजना बना रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप वह और अधिक लोकप्रिय हो जाएंगी। जो कुछ वह (संसद के) अंदर कहती थीं, अब वह वही बातें बाहर कहेंगी। कोई बेवकूफ़ ही चुनाव से तीन महीने पहले ऐसा कुछ करेगा।’’

महुआ के खिलाफ ‘‘पैसे लेकर सवाल पूछने’’ के आरोपों की जांच कर रही लोकसभा की आचार समिति ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रभाव डालने वाले ‘‘अनैतिक आचरण’’ के आधार पर उन्हें संसद के निचले सदन से निष्कासित करने की सिफारिश की है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत की थी और उन पर उपहार के बदले व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के इशारे पर अडाणी समूह तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगाया था।

मोइत्रा ने लोकसभा की आचार समिति की निष्कासन संबंधी सिफारिश को खारिज करते हुए इसे ‘एक तथाकथित मनमानी अदालत द्वारा पहले से किया गया फिक्स मैच’ करार दिया और कहा था कि यह भारत में ‘‘लोकतंत्र की मौत’’ है।

शफीक मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी