देश की खबरें | तेलकुंओं को बंद करने के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश पर सोनोवाल ने कहा : संवेदनशील होने की जरूरत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबीए) द्वारा ऑयल इंडिया लिमिटेड को बाघजन ऑयलफील्ड में अपना उत्पादन एवं ड्रिलिंग अभियान बंद करने का आदेश के दो दिन बाद मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाला ने शनिवार को कहा कि प्रशासन को और संवेदनशील होने की जरूरत है तथा वह इस विषय पर गौर करेंगे।

डिब्रूगढ़ (असम), 21 जून असम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबीए) द्वारा ऑयल इंडिया लिमिटेड को बाघजन ऑयलफील्ड में अपना उत्पादन एवं ड्रिलिंग अभियान बंद करने का आदेश के दो दिन बाद मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाला ने शनिवार को कहा कि प्रशासन को और संवेदनशील होने की जरूरत है तथा वह इस विषय पर गौर करेंगे।

यह सरकारी कंपनी पहले ही घोषणा चुकी है कि यदि उसे असम के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुकूल जवाब नहीं मिला तो वह इस नोटिस पर स्थगन के लिए सोमवार को गुवाहाटी उच्च न्यायालय जाएगी।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 3870 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 132075 हुई: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सोनोवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हमें और संवेदनशील होने की जरूरत है।’’

उनसे पीसीबीए द्वारा ऑयल को जारी की गयी नोटिस के बारे में पूछा गया था।

यह भी पढ़े | भारत- चीन सीमा तनाव: एलएसी विवाद पर राहुल गांधी का तंज, कहा- नरेंद्र मोदी वास्तव में ‘सरेंडर मोदी’ हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बोर्ड का दस्तावेज अब तक पढ़ा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं मामले पर गौर करूंगा।’’

उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी सरकार की प्रमुख चिंता आग है, जिसकी लपटें 27 मई से रिसाव के बाद नौ जून को आग लगने के बाद से उठ रही है तथा यह कि जो लोग परेशान हैं उनकी मदद करना है।

जब उनसे स्पष्ट रूप से पूछा गया कि क्या ऑयल को तिनसुकिया के बाघजन इलाके में अपने सभी कुंओं को बंद करने के बोर्ड के फैसले का सरकार समर्थन करती है तो उन्होंने कहा, ‘‘ नामरूप के तापविद्युत संयंत्र, असम गैस कंपनी, ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पॉलीमर लिमिटेड और ऊपरी असम के सभी चाय बागान ऑयल पर पूरी तरह निर्भर हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\