मुंबई, तीन अक्टूबर सुपरस्टार अक्षय कुमार ने शनिवार को अपने प्रशंसकों और मीडिया से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि सभी फिल्मी हस्तियों को एक ही चश्मे से नहीं देखें।
उन्होंने यह अपील बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में नशीले पदार्थ के सेवन से जुड़ी जांच से संबंधित खबरों के संदर्भ में की।
यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: राहुल-प्रियंका पहुंचे हाथरस, पीड़ित परिवार से की मुलाकात- Video.
अक्षय कुमार ने चार मिनट लंबे वीडियो संदेश में कहा कि बॉलीवुड में नशीले पदार्थ की उपस्थिति ऐसी है जैसी अन्य उद्योगों में लेकिन यह धारणा नहीं बनानी चाहिए कि इस पेशे में शामिल सभी व्यक्ति इस समस्या का हिस्सा है।
उन्होंने कहा, ‘‘ आज मैं भारी मन से आपसे बात कर रहा हूं। मैं पिछले कुछ हफ्तों में बहुत कुछ कहना चाहता था लेकिन हर जगह बहुत नकारात्ममता है।’’
अक्षय कुमार ने कहा, ‘‘हमें स्टार कहा जा सकता है लेकिन बॉलीवुड आप सभी के प्यार की वजह से बना है। हम सिर्फ एक उद्योग ही नहीं हैं बल्कि हमने अपनी फिल्मों के जरिये भारतीय मूल्यों और संस्कृति को पूरी दुनिया में दिखाया है।’’
उन्होंने कहा कि सिनेमा हमेशा से समाज का प्रतिबिंब रहा है और भष्टाचार, गरीबी या बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों को दिखाता रहा है और आगे भी ऐसा करता रहेगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY