महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के पहले दिन विपक्ष ने किसानों, नीट के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया
महाराष्ट्र में विपक्षी दल के सदस्यों ने विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने पर राज्य विधान भवन के परिसर में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया.
मुंबई, 27 जून : महाराष्ट्र में विपक्षी दल के सदस्यों ने विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने पर राज्य विधान भवन के परिसर में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया. विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के सदस्यों ने किसानों और नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए. एमवीए में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं.
राज्य विधानसभा परिसर की सीढ़ियों पर बैठकर विपक्षी सदस्यों ने अपने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए. विपक्षी गठबंधन ने राज्य विधानसभा के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की चाय पार्टी का बहिष्कार किया था और सरकार पर जनता के मुद्दों को हल करने में विफल रहने का आरोप लगाया. यह भी पढ़ें : Disaster Management Department: भारी बारिश या वज्रपात होने की आशंका पर क्या करें? आपदा प्रबंधन विभाग ने वीडियो जारी कर दी जानकारी
मानसून सत्र 27 जून से 12 जुलाई तक जारी रहेगा.सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन 28 जून को विधानसभा के दोनों सदनों में राज्य का बजट पेश करेगी. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2024 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

