जरुरी जानकारी

Disaster Management Department: भारी बारिश या वज्रपात होने की आशंका पर क्या करें? आपदा प्रबंधन विभाग ने वीडियो जारी कर दी जानकारी

बिहार आपदा प्रबंधन विभाग (BiharDMD) ने बारिश के मौसम में पेड़ के नीचे खड़े न रहने की चेतावनी जारी की है. सोशल साइट एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि बारिश और वज्रपात होने की आशंका पर क्या करें?

Disaster Management Department: भारी बारिश या वज्रपात होने की आशंका पर क्या करें? आपदा प्रबंधन विभाग ने वीडियो जारी कर दी जानकारी
Photo- X

Disaster Management : बिहार आपदा प्रबंधन विभाग (BiharDMD) ने बारिश के मौसम में पेड़ के नीचे खड़े न रहने की चेतावनी जारी की है. सोशल साइट एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि बारिश और वज्रपात होने की आशंका पर किसी पेड़ के नीचे खड़े न हों. बिजली के खम्भों के नजदीक न जाएं और मोबाइल फोन के उपयोग से बचें. क्योंकि इन स्थितियों में बिजली गिरने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. अगर आप बारिश या वज्रपात की संभावना के दौरान किसी खुले स्थान पर हैं, तो ऐसी दशा में जमीन पर एड़ियां सटाकर उकडू होकर बैठ जाएं. दरअसल, बीते दिनों बिहार के सीतामढ़ी से बिजली गिरने का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें देखा गया था कि इंस्टाग्राम के लिए रील बनाते समय कई बार बिजली गिरने से कैसे एक छोटी लड़की बाल-बाल बच गई थी.

बारिश के मौसम में पेड़ के नीचे खड़े न रहें 

रील बनाते समय लड़की के बगल में हुआ था वज्रपात

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2024 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).