देश की खबरें | पंजाब के घटनाक्रम पर तोमर बोले, आंतरिक कलह से त्रस्त कांग्रेस का नेतृत्व अप्रासंगिक हो चुका है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार का मुख्यमंत्री बदले जाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को कांग्रेस के नेतृत्व के खिलाफ निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को ‘‘आंतरिक कलह से त्रस्त’’ बताते हुए कहा कि इस पार्टी का नेतृत्व अप्रासंगिक हो चुका है।

इंदौर (मप्र), 20 सितंबर पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार का मुख्यमंत्री बदले जाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को कांग्रेस के नेतृत्व के खिलाफ निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को ‘‘आंतरिक कलह से त्रस्त’’ बताते हुए कहा कि इस पार्टी का नेतृत्व अप्रासंगिक हो चुका है।

तोमर ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, "कांग्रेस आंतरिक कलह से त्रस्त है और उसका नेतृत्व अप्रासंगिक हो चुका है। इसकी परिणति पंजाब और देश के अन्य राज्यों में दिखाई देती है।"

यह पूछे जाने पर कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 10 महीने से जारी किसान आंदोलन पर पंजाब की कांग्रेस सरकार के नेतृत्व परिवर्तन का क्या असर पडे़गा, कृषि मंत्री ने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा, ‘‘किसानों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध भाजपा ने वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में अन्नदाताओं के हित में ऐतिहासिक फैसले किए हैं जिनसे उनकी आमदनी दोगुनी हो रही है।’’

बदले सियासी घटनाक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने को मजबूर होने वाले अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर तोमर महज मुस्कुरा दिए और कोई टिप्पणी नहीं की।

तोमर ने दावा किया कि पूरा देश नए कृषि कानूनों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा, "जहां तक कुछ किसान यूनियनों का सवाल है, हमने उनसे 11 दौर की वार्ता की है। उन्हें हमारा प्रस्ताव पसंद नहीं आया, तो हमने उन्हें कहा है कि अगर उनके पास आगामी चर्चा के लिए कोई दूसरा प्रस्ताव हो तो लेकर आएं। हम उनसे किसी नए प्रस्ताव पर भी बात कर सकते हैं।"

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समर्थित भारतीय किसान संघ (बीकेएस) ने किसानों को खेती की लागत के आधार पर "लाभकारी मूल्य" दिलाने के लिए कठोर कानून बनाए जाने की मांग को लेकर आठ सितंबर को देशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया था। बीकेएस के इस रुख को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर कृषि मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने फसलों का एमएसपी डेढ़ गुना बढ़ाया है और एमएसपी पर कृषि जिंसों की सरकारी खरीद में भी इजाफा हुआ है।

वह भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू