एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ग्यारह जुलाई 2006 के ट्रेन विस्फोटों की 19वीं बरसी पर पश्चिम रेलवे ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम रेलवे के कर्मचारियों ने शुक्रवार को 11 जुलाई 2006 के ट्रेन विस्फोटों की 19वीं बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्यारह जुलाई की उस भयावह शाम की यादें आज भी लोगों के मन में ताजा हैं, जब यहां उपनगरीय ट्रेनों के डिब्बों में सात विस्फोट हुए थे।

देश की खबरें | ग्यारह जुलाई 2006 के ट्रेन विस्फोटों की 19वीं बरसी पर पश्चिम रेलवे ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी

मुंबई, 11 जुलाई पश्चिम रेलवे के कर्मचारियों ने शुक्रवार को 11 जुलाई 2006 के ट्रेन विस्फोटों की 19वीं बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्यारह जुलाई की उस भयावह शाम की यादें आज भी लोगों के मन में ताजा हैं, जब यहां उपनगरीय ट्रेनों के डिब्बों में सात विस्फोट हुए थे।

उन्नीस साल पहले 11 जुलाई की शाम को व्यस्त समय में शहर की जीवन रेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों में विभिन्न स्थानों पर एक साथ हुए विस्फोटों में 180 से अधिक लोगों की जान चली गई तथा 800 से अधिक लोग घायल हो गए।

पश्चिम रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सिलसिलेवार बम धमाकों के पीड़ितों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पश्चिम रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘उस काली शाम की यादें 19 साल बाद भी मुंबईवासियों के जेहन में ताजा हैं। आज हम पीड़ितों को याद कर रहे हैं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।’’

पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि माटुंगा रोड, माहिम, बांद्रा, सांताक्रूज, जोगेश्वरी, बोरीवली और भायंदर स्टेशनों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां ये विस्फोट हुए थे।

पश्चिम रेलवे के विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने विस्फोट प्रभावित स्टेशनों का दौरा कर पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर रेलवे सुरक्षा बल तथा राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवान भी मौजूद थे।

प्रवक्ता ने बताया कि मृतकों की स्मृति में कुछ मिनट का मौन रखा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).