खेल की खबरें | ग्रैंडस्लैम में वापसी के साथ पहले दौर में हारी ओसाका, गॉफ अगले दौर में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मां बनने के कारण पंद्रह महीने बाद टेनिस कोर्ट पर लौटी ओसाका को 4 . 6, 6 . 7 से पराजय झेलनी पड़ी ।
मां बनने के कारण पंद्रह महीने बाद टेनिस कोर्ट पर लौटी ओसाका को 4 . 6, 6 . 7 से पराजय झेलनी पड़ी ।
वहीं अमेरिका की कोको गॉफ और रूस के दानिल मेदवेदेव ने आसानी के साथ दूसरे दौर में प्रवेश किया।
पिछले साल सितंबर में अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने वाली 19 वर्षीय गॉफ ने अन्ना करोलिना श्मीडलोवा को 6-3, 6-0 से हराकर लगातार दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल करने के अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
महिला वर्ग में सातवीं वरीयता प्राप्त और विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा को हालांकि पहले दौर में बाहर का रास्ता देखना पड़ा। उन्हें दयाना यास्त्रेम्स्का ने 6-1, 6-2 से हराया।
पुरुष वर्ग में तीसरी वरीयता प्राप्त मेदवेदेव ने अपने प्रतिद्वंदी टेरेंस एटमाने के मैच के बीच से हट जाने के कारण दूसरे दौर में जगह बनाई। जब 22 वर्षीय एटमाने ने हटने का फैसला किया तब मेदवेदेव 5-7, 6-2, 6-4, 1-0 से आगे चल रहे थे।
पिछले साल फाइनल में नोवाक जोकोविच से हारने वाले स्टेफानोस सितसिपास ने ज़िज़ौ बर्ग्स को 5-7, 6-1, 6-1, 6-3 से हराया। ऑस्ट्रेलियाई ओपन में 2014 के विजेता और तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्टैन वावरिंका पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाए। उन्हें एड्रियन मन्नारिनो ने 6-4, 3-6, 5-7, 6-3, 6-0 से हराया।
पिछले साल क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले बेन शेल्टन ने रॉबर्टो बॉतिस्ता अगुट को 6-2, 7-6 (2), 7-5 से जबकि अमेरिका के एक अन्य खिलाड़ी और 25वीं वरीयता प्राप्त सेबेस्तियन कोर्डा ने विट कोप्रिवा को 6-1, 6-4, 2-6, 4-6, 6-2 से हराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2024 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

