जगदीप धनखड़ के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन के संभावित अविश्वास प्रस्ताव पर नवीन पटनायक ने कहा, बीजद आवश्यक कदम उठाएगा
बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने मंगलवार को कहा कि राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के ‘इंडिया’ गठबंधन के संभावित कदम पर उनकी पार्टी ‘‘आवश्यक कदम’’ उठाएगी.
भुवनेश्वर, 10 दिसंबर : बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने मंगलवार को कहा कि राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के ‘इंडिया’ गठबंधन के संभावित कदम पर उनकी पार्टी ‘‘आवश्यक कदम’’ उठाएगी. ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री पटनायक ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि अगर राज्यसभा में धनखड़ के खिलाफ कोई अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है तो बीजद उसका समर्थन करेगी या नहीं.
संसद के ऊपरी सदन में बीजद के सात सदस्य हैं. धनखड़ के खिलाफ संभावित अविश्वास प्रस्ताव पर पार्टी के रुख के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में बीजद अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं. जो भी आवश्यक कदम होगा, हम उठाएंगे.’’ यह भी पढ़ें : भगवान गणेश की तस्वीर वाली पैंटी और चप्पलों से लोगों में गुस्सा, वॉलमार्ट ने नाराजगी के बाद उत्पाद वापस लिए
राज्यसभा में बीजद के सात सदस्यों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि विपक्षी दलों के पास सदन में प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव को पारित कराने के लिए संसद के ऊपरी सदन में अपेक्षित संख्या नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2024 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

