खेल की खबरें | बुमराह को उप कप्तान बनाए जाने पर रोहित ने कहा, वह शुरू से हमारे नेतृत्व समूह का हिस्सा रहे हैं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए उप कप्तान नियुक्त किए जाने पर मंगलवार को यहां कहा कि यह तेज गेंदबाज खेल की बहुत अच्छी समझ रखता है और वह शुरू से टीम के नेतृत्व समूह का अभिन्न अंग रहा है।

बेंगलुरू, 15 अक्टूबर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए उप कप्तान नियुक्त किए जाने पर मंगलवार को यहां कहा कि यह तेज गेंदबाज खेल की बहुत अच्छी समझ रखता है और वह शुरू से टीम के नेतृत्व समूह का अभिन्न अंग रहा है।

बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से यहां से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए उप कप्तान नियुक्त किया गया है।

चयन समिति का यह फैसला चौंकाने वाला था क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ हाल में समाप्त हुई श्रृंखला के लिए किसी भी खिलाड़ी को उप कप्तान नहीं बनाया गया था। इससे संकेत मिलते हैं कि बुमराह भविष्य में टेस्ट टीम की कमान संभाल सकते हैं।

रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले संवाददाताओं से कहा,‘‘बुमराह ने बहुत अधिक क्रिकेट खेली है। मैं उनके साथ काफी क्रिकेट खेल चुका हूं। वह खेल की बहुत अच्छी समझ रखते हैं। जब आप उनसे बात करते हैं तो वह खेल को समझते हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं इस बारे में अभी बहुत अधिक कुछ नहीं कह सकता क्योंकि बुमराह ने बहुत अधिक कप्तानी नहीं की है। जितना मुझे पता है उन्होंने अभी तक एक टेस्ट मैच और कुछ टी20 मैचों में कप्तानी की है।’’

बुमराह ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भारत का नेतृत्व किया था। उन्हें पिछले साल आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारत का कप्तान नियुक्त किया गया था।

रोहित ने कहा,‘‘बुमराह समझता है कि क्या करना जरूरी है। जब आप ऐसी स्थिति में होते हैं जहां आपको एक नेतृत्वकर्ता की जरूरत महसूस होती है तो मुझे लगता है कि बुमराह उनमें से एक होंगे। इसलिए वह शुरू से हमारे नेतृत्व समूह का हिस्सा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘चाहे वह टीम में शामिल नए गेंदबाजों से बात करना हो या टीम को आगे बढ़ाने के संबंध में की जाने वाली चर्चा हो, वह हमेशा नेतृत्व समूह का हिस्सा रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\