Omicron Variant: ब्राजील में दो मामले, लातिन अमेरिका में भी सामने आया एक मामला
साओ पाउलो के स्वास्थ्य सचिवालय ने बताया कि 41 वर्षीय व्यक्ति और 37 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई और वे पृथक-वास में हैं. उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण थे और 25 नवंबर को उनकी जांच की गई थी.
साओ पाउलो के स्वास्थ्य सचिवालय ने बताया कि 41 वर्षीय व्यक्ति और 37 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई और वे पृथक-वास में हैं. उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण थे और 25 नवंबर को उनकी जांच की गई थी. लातिन अमेरिका में केविड-19 वैश्विक महामारी का प्रकोप पहले ही काफी रहा है, जबकि ब्राजील में संक्रमण से छह लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है. ब्राजील में विदेश से आने वाले यात्रियों को कोविड-19 रोधी टीके लगे होना अनिवार्य नहीं है.
इससे पहले, मंगलवार को जापान और फ्रांस में भी ‘ओमीक्रोन’ के मामले सामने आ गए थे. वहीं, दक्षिण अफ्रीका के इस नए स्वरूप को लेकर आगाह करने से पहले ही यूरोप में इसके फैलने की आशंका है. पिछले बुधवार, 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को इस नए स्वरूप के सामने आने की जानकारी दी थी. यह भी पढ़ें : कनाडा ने ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप को लेकर आशंकाओं के बीच तीन और देशों पर प्रतिबंध लगाया
कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के बारे में अब तक अधिक जानकारी हासिल नहीं हो पाई है. हालांकि, कुछ स्वास्थ्य अधिकारियों को वायरस के संक्रमण से लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने और टीकों के इसके खिलाफ कारगर ना होने को लेकर भी संदेह है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2021 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

