देश की खबरें | 'ओएमजी-2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म 'ओएमजी 2' ने रिलीज के दस दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 101.61 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 20 अगस्त अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म 'ओएमजी 2' ने रिलीज के दस दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 101.61 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी।

अमित राय निर्देशित फिल्म ‘ओएमजी 2’ में पंकज त्रिपाठी भगवान शिव के भक्त कांति शरण मुद्गल और अक्षय कुमार भगवान के दूत की भूमिका में हैं।

'केप ऑफ गुड फिल्म्स' और 'वाकाओ फिल्म्स' द्वारा निर्मित यह फिल्म किशोरों की समस्याओं और यौन शिक्षा के महत्व पर आधारित है।

'वाकाओ फिल्म्स' ने फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में कैप्शन दिया, "हमारी यात्रा सफल करने के लिए धन्यवाद।"

वायकॉम18 के बैनर तले बनी इस फिल्म में अभिनेत्री यामी गौतम और पवन मल्होत्रा भी हैं।

यह फिल्म 2012 की ‘ओएमजी- ओह माय गॉड!’ की अगली कड़ी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज