जरुरी जानकारी | ओमेक्स को दिसंबर तिमाही में 72 करोड़ रुपये का नुकसान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल्टी कंपनी ओमेक्स लि. को दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही में 71.77 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ।
नयी दिल्ली, नौ फरवरी रियल्टी कंपनी ओमेक्स लि. को दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही में 71.77 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ।
एक साल पहले की समान अवधि में इसका घाटा 109.11 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही में परिचालन से होने वाली कुल आय बढ़कर 601.90 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 253.81 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन अवधि में कुल खर्च भी पहले के 389.69 करोड़ रुपये से बढ़कर 683.66 करोड़ रुपये हो गया।
ओमेक्स के निदेशक मंडल ने एक अप्रैल, 2024 से 31 मार्च, 2029 तक यानी पांच साल की अवधि के लिए कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में मोहित गोयल की पुनर्नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)