खेल की खबरें | उमर अकमल का प्रतिबंध घटकर आधा 18 महीने का हुआ, और राहत की अपील करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी बल्लेबाज उमर अकमल का तीन साल का प्रतिबंध ‘सहानुभूति’ के आधार पर बुधवार को घटाकर 18 महीने का कर दिया गया जो साल के शुरू में भ्रष्ट पेशकश की रिपोर्ट नहीं करने के लिये लगाया गया था।

कराची, 29 जुलाई पाकिस्तानी बल्लेबाज उमर अकमल का तीन साल का प्रतिबंध ‘सहानुभूति’ के आधार पर बुधवार को घटाकर 18 महीने का कर दिया गया जो साल के शुरू में भ्रष्ट पेशकश की रिपोर्ट नहीं करने के लिये लगाया गया था।

हालांकि इस क्रिकेटर ने कहा कि वह इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं और वह निलंबन को पूरी तरह से हटाने के लिये लड़ेंगे।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: बीसीसीआई ने आईपीएल 13 को लेकर साझा की जानकारी, देखें पूरी डिटेल्स.

अकमल का प्रतिबंध अब फरवरी 2020 से अगस्त 2021 तक प्रभावी होगा। स्वतंत्र अधिनिर्णायक फकीर मोहम्मद खोखर ने 30 साल के खिलाड़ी के प्रतिबंध को कम किया। यह बल्लेबाज हालांकि इससे खुश नहीं है और वह दोबारा अपील करना चाहते हैं।

उन्होंने इस फैसले के बाद यहां स्थानीय मीडिया से कहा, ‘‘मुझसे पहले भी काफी क्रिकेटर थे जिन्होंने भ्रष्टाचार किया था लेकिन किसी को भी मेरे जैसी सख्त सजा नहीं दी गयी थी। मैं एक बार फिर अपील करूंगा कि मेरी सजा और कम कर दी जाये। ’’

यह भी पढ़े | अगले महीने से वेस्टइंडीज में क्रिकेट की होगी वापसी, शुरू होगी कैरेबियाई प्रीमियर लीग.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस निलंबन से खुश नहीं हूं। ’’

खोखर ने अपने आदेश में कहा कि अकमल के खिलाफ मामला साबित हो गया था लेकिन उन्होंने सहानुभूति दिखाते हुए प्रतिबंध की अवधि को कम कर दिया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा, ‘‘सहानुभूति दिखाते हुए स्वतंत्र अधिनिर्णायक ने उमर अकमल का प्रतिबंध एक साल छह महीने कम कर दिया। ’’

अकमल पर अप्रैल में तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया था क्योंकि वह पाकिस्तान सुपर लीग से पहले भ्रष्टाचार की पेशकश की रिपोर्ट करने में असफल रहे थे। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी लेकिन उन्होंने अपने पक्ष को सही साबित करने की भी कोशिश की।

वह पाकिस्तान के लिये टेस्ट मैच 2009 के अंत में खेले थे लेकिन हालिया अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल अक्टूबर में श्रीलंका के खिलाफ टी20 घरेलू श्रृंखला थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\