खेल की खबरें | ओलंपिक टेनिस: स्वियातेक, अल्काराज और जोकोविच दूसरे दौर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बारिश के कारण छत को बंद करके इन मुकाबलों को खेला गया।

बारिश के कारण छत को बंद करके इन मुकाबलों को खेला गया।

स्वियातेक और अल्काराज की तरह नोवाक जोकोविच ने भी सीधे सेटों में जीत हासिल की। जोकोविच के सामने दूसरे दौर में लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल की चुनौती हो सकती है जो पुरुष एकल में रविवार को अपने अभियान का आगाज करेंगे।

नडाल ने अपने 22 ग्रैंड स्लैम खिताब में से फ्रेंच ओपन को रिकॉर्ड 14 बार जीता है। वह ओलंपिक में भी दो स्वर्ण पदक के विजेता है। नडाल शुक्रवार की रात उद्घाटन समारोह के दौरान मशाल वाहक थे।

वह शनिवार को अल्काराज के साथ युगल मुकाबलों में चुनौती पेश करेंगे।

फ्रेंच ओपन में तीन बार की गत चैंपियन और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी स्वियातेक ने  रोमानिया की इरिना कैमेलिया बेगु को सीधे सेट में हराया।

सात हफ्ते पहले रोलां गैरो पर चौथा फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाली पोलैंड की स्वियातेक ने बेगु को 6-2, 7-5 से शिकस्त दी।

मौजूदा फ्रेंच ओपन और विंबलडन चैंपियन अल्काराज ने लेबनान के हेडी हबीब को 6-3, 6-1 से हराया।

ओलंपिक में शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया के जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन को आसानी से 6-0, 6-1 से हराया। जून में फ्रेंच ओपन और दो हफ्ते पहले विंबलडन में उप विजेता रही इटली की जैस्मिन पाओलिनी पेरिस ओलंपिक खेलों में जीत दर्ज करने वाली पहली टेनिस खिलाड़ी बनीं जब उन्होंने रोमानिया की ऐना बोगडेन को 7-5, 6-3 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड