देश की खबरें | ओलंपिक : मुख्यमंत्री चौहान ने फोन पर भारतीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को दी बधाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर से सोमवार को फोन पर बात कर बेहतर खेल के लिए बधाई दी। सागर प्रदेश के होशंगाबाद जिले के रहने वाले हैं।
भोपाल, दो अगस्त मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर से सोमवार को फोन पर बात कर बेहतर खेल के लिए बधाई दी। सागर प्रदेश के होशंगाबाद जिले के रहने वाले हैं।
चौहान ने सागर से कहा, ‘‘तोक्यो ओलंपिक में आपके और भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ, मुझे आप पर गर्व है और पूरा विश्वास है कि भारतीय हॉकी टीम निरंतर सफलता अर्जित करेगी। आप खेलो और जीतो, मध्यप्रदेश की जनता की तरफ से बहुत बधाई।’’
इसी सप्ताह सागर ने अर्जेंटीना के विरुद्ध हॉकी ओलंपिक मैच में गोल भी किया था, जिसकी मदद से टीम को जीत मिली थी। सागर के अच्छे प्रदर्शन से भारतीय टीम 3 - 1 से विजयी होकर क्वार्टर फाइनल में पहुँची थी। अब टीम सेमीफाइनल में है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सागर ने मध्यप्रदेश का यश बढ़ाया है। प्रदेश में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन की नीति से अनेक प्रतिभाएँ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर विवेक सागर होशंगाबाद जिले की इटारसी तहसील के शिवनगर चंदन गांव के रहने वाले हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)