एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | ओलंपिक बैडमिंटन: लक्ष्य सेन की आसान जीत के साथ शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक की बैडमिंटन पुरुष एकल स्पर्धा में जीत के साथ शुरुआत करते हुए ग्रुप एल में दुनिया के 41वें नंबर के खिलाड़ी केविन कोर्डन को सीधे गेम में हराया।

खेल की खबरें | ओलंपिक बैडमिंटन: लक्ष्य सेन की आसान जीत के साथ शुरुआत

पेरिस, 27 जुलाई भारत के लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक की बैडमिंटन पुरुष एकल स्पर्धा में जीत के साथ शुरुआत करते हुए ग्रुप एल में दुनिया के 41वें नंबर के खिलाड़ी केविन कोर्डन को सीधे गेम में हराया।

दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य को गुआटेमाला के केविन ने दूसरे गेम में कड़ी टक्कर दी लेकिन भारतीय खिलाड़ी 42 मिनट में 21-8, 22-20 से जीत दर्ज करने में सफल रहा।

लक्ष्य ने मुकाबले की शानदार शुरुआत करते हुए लगातार पांच अंक जुटाकर 5-0 की बढ़त बनाई। भारतीय खिलाड़ी ब्रेक तक 11-2 से आगे था।

ब्रेक के बाद भी लक्ष्य ने दबदबा बनाए रखा और स्कोर 18-5 तक पहुंचाया।

लक्ष्य ने 19-8 के स्कोर पर क्रॉस कोर्ट स्मैश के साथ 12 गेम प्वाइंट हासिल किए और फिर केविन ने कोर्ट से बाहर शॉट मारकर पहला गेम भारतीय खिलाड़ी की झोली में डाल दिया।

केविन ने दूसरे गेम में बेहतर शुरुआत करते हुए 4-1 की बढ़त बनाई।

केविन लक्ष्य की गलतियों का फायदा उठाते हुए ब्रेक तक 11-6 से आगे हो गए। लक्ष्य ने इस दौरान कई शॉट नेट पर और बाहर मारे।

गुआटेमाला के खिलाड़ी ने कुछ दमदार स्मैश और अच्छे शॉट लगाकर बढ़त को 15-8 किया।

लक्ष्य ने इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए 16-20 के स्कोर पर लगातार छह अंक के साथ 22-20 से गेम और मैच जीत लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).