देश की खबरें | ओलंपिक खिलाड़ी मयूखा जॉनी प्राथमिकी मामला में अदालत ने कहा : पुलिस को जांच करने दें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय ने ओलंपिक खिलाड़ी मयूखा जॉनी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के संबंध में मंगलवार को कहा कि पुलिस को मामले की जांच करने दें।

कोच्चि (केरल), सात दिसंबर केरल उच्च न्यायालय ने ओलंपिक खिलाड़ी मयूखा जॉनी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के संबंध में मंगलवार को कहा कि पुलिस को मामले की जांच करने दें।

मयूखा ने उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध किया है। उन्होंने दावा किया है कि दुष्कर्म का एक मामला उठाने के बाद उन पर दबाव बनाने के लिए यह प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सुनवाई के दौरान मयूखा के वकील ने अदालत से कहा कि उनकी मुवक्किल एक खिलाड़ी तथा ओलंपियन हैं और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप गलत हैं।

वकील की दलील के जवाब में न्यायमूर्ति के हरिपाल ने कहा, ‘‘ पुलिस को मामले की जांच करने दे। ओलंपियन होने का इससे क्या लेना-देना है?’’

अदालत ने राज्य सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर प्राथमिकी रद्द करने की खिलाड़ी की याचिका पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है।

खिलाड़ी के वकील पी.ए. अयूब खान ने दावा किया कि उनके मुवक्किल के खिलाफ प्राथमिकी दबाव बनाने के इरादे से दर्ज की गई है, ताकि वह दुष्कर्म की शिकार अपनी सहेली का साथ देना छोड़ दें। आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपी पुरुष ने न केवल उनकी सहेली के साथ दुष्कर्म किया बल्कि आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींची और ब्लैकमेल किया।

याचिका में खिलाड़ी ने कहा कि प्राथमिकी में मुख्य आरोपी बताए गए एक शख्स के खिलाफ मामला रद्द कर दिया गया है और उन्हें भी इसी प्रकार राहत दी जाए।

गौरतलब है कि मयूखा ने इस साल जुलाई में, वर्ष 2016 में सहेली के साथ हुए कथित दुष्कर्म मामले में केरल पुलिस और राज्य महिला आयोग के एक पूर्व अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\