खेल की खबरें | ओलंपियन नौकायन खिलाड़ी बलराज पंवार चमके, पुरुष एकल स्कल में स्वर्ण पदक जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले साल चीन में एशियाई खेलों में कांस्य पदक से चूकने वाले पेरिस ओलंपियन बलराज पंवार ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय खेलों में पुरुषों की एकल स्कल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

टिहरी (उत्तराखंड), पांच फरवरी पिछले साल चीन में एशियाई खेलों में कांस्य पदक से चूकने वाले पेरिस ओलंपियन बलराज पंवार ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय खेलों में पुरुषों की एकल स्कल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

हरियाणा में जन्मे पंवार ने यहां सेना के लिए प्रतिस्पर्धा करते हुए सात मिनट और 26.68 सेकेंड में दो किमी की दूरी पूरी कर अपने स्वर्ण पदक का बचाव किया।

उत्तराखंड के नवदीप सिंह (7:41.17) और महाराष्ट्र के गुरु प्रताप सिंह (8:04.01) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता।

दो बार के राष्ट्रीय चैंपियन पंवार ने पिछले साल हांग्झोउ एशियाई खेलों में पदार्पण करते हुए चौथा स्थान हासिल किया था।

पंवार ने 2023 गोवा राष्ट्रीय खेलों में 6:28.5 के समय के साथ पुरुष एकल स्कल स्वर्ण जीता था।

मध्य प्रदेश को उभरती हुई नौकाचालक खुशप्रीत कौर ने 8:40.35 के समय के साथ महिला एकल स्कल में पहला स्वर्ण दिलाया। महाराष्ट्र की मृण्मयी नीलेश (8:47.65) और अंडमान और निकोबार की अमृता मिंज (8:48.18) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज