एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | किशोरी से बलात्कार के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली एक किशोरी को डरा-धमका कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | किशोरी से बलात्कार के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 26 जुलाई मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली एक किशोरी को डरा-धमका कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय एक किशोरी ने अपने पड़ोस में रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति शफीक अंसारी पर पिछले काफी समय से उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

सूत्रों ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने घटना के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करने की बात कही है।

सिरोही के मुताबिक किशोरी के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है और आरोपी ने इसका फायदा उठाकर उसके साथ बलात्कार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2023 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).