जरुरी जानकारी | ओला ने इलेक्ट्रिक वाहन के विनिर्माण संयंत्र के लिये सीमेंस के साथ की साझेदारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कैब सेवा प्रदाता कंपनी ओला ने बुधवार को कहा कि उसने तमिलनाडु में अपने प्रस्तावित इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण संयंत्र के लिये सीमेंस के साथ साझेदारी की है।

नयी दिल्ली, 20 जनवरी कैब सेवा प्रदाता कंपनी ओला ने बुधवार को कहा कि उसने तमिलनाडु में अपने प्रस्तावित इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण संयंत्र के लिये सीमेंस के साथ साझेदारी की है।

ओला ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर कारखाना स्थापित करने के लिये 2,400 करोड़ रुपये का निवेश करने को लेकर तमिलनाडु सरकार के साथ अनुबंध की दिसंबर में घोषणा की थी।

ओला ने एक बयान में कहा, ‘‘इस कारखाने को उद्योग 4.0 सिद्धांतों पर बनाया जायेगा और यह देश में सबसे उन्नत विनिर्माण संयंत्रों में से एक होगा। इसमें विभिन्न कार्यों के लिये लगभग पांच हजार रोबोट तैनात होंगे।’’

कंपनी ने कहा कि इस साझेदारी के तहत वह सीमेंस के इंटीग्रेटेड डिजिटल ट्विन डिजाइन और विनिर्माण समाधानों का इस्तेमाल करेगी।

डिजिटल ट्विन डिजाइन किसी भौतिक उत्पाद का एक आभासी प्रतिरूप होता है, जो भौतिक उत्पाद की कमियों आदि को समझने में मददगार साबित होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका