एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | ओला 'जनरेशन 3' प्लेटफॉर्म पर आधारित स्कूटर इस सप्ताह लेकर आएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ओला के संस्थापक भविष अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि ‘जनरेशन 3’ प्लेटफॉर्म पर आधारित नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस सप्ताह के अंत में अनावरण किया जाएगा।

जरुरी जानकारी | ओला 'जनरेशन 3' प्लेटफॉर्म पर आधारित स्कूटर इस सप्ताह लेकर आएगी

नयी दिल्ली, 29 जनवरी ओला के संस्थापक भविष अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि ‘जनरेशन 3’ प्लेटफॉर्म पर आधारित नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस सप्ताह के अंत में अनावरण किया जाएगा।

अग्रवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ओला इलेक्ट्रिक ‘जनरेशन 3’ स्कूटरों के साथ नए मुकाम पर जा रहा है। हमने बहुत अच्छे प्रदर्शन, अधिक सुविधाएं, बेहतरीन डिजाइन के साथ ‘जनरेशन 2’ उत्पादों को हर तरह से पीछे छोड़ दिया है। उद्योग को फिर से बदलने के लिए एक अचंभा होगा।....’’

ओला की दोपहिया इकाई ओला इलेक्ट्रिक 31 जनवरी को अपनी नई उत्पाद शृंखला का अनावरण करेगी।

ओला इलेक्ट्रिक को उम्मीद है कि ‘जनरेशन 3’ प्लेटफॉर्म वाले इलेक्ट्रिक वाहनों से उसके मार्जिन में करीब 20 प्रतिशत की बचत होगी।

अग्रवाल ने दूसरी तिमाही के परिणामों पर विश्लेषकों के साथ चर्चा में कहा कि ‘जनरेशन 3’ की सभी प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल से कुछ बचत जनवरी में होगी तथा उसके बाद हर तिमाही में और अधिक बचत होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘सकल मार्जिन के संदर्भ में हमें अगले 12 महीनों में ‘जनरेशन 3’ प्लेटफॉर्म चरणबद्ध ढंग से अपनाने से करीब 20 अंकों के सुधार की उम्मीद है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2025 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).