एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | ओला इलेक्ट्रिक रोडस्टर एक्स बाइक की आपूर्ति शुक्रवार से शुरू करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के संस्थापक भविष अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि कंपनी इस सप्ताह के अंत में अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ‘रोडस्टर एक्स’ की आपूर्ति शुरू करेगी।

जरुरी जानकारी | ओला इलेक्ट्रिक रोडस्टर एक्स बाइक की आपूर्ति शुक्रवार से शुरू करेगी

नयी दिल्ली, 20 मई ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के संस्थापक भविष अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि कंपनी इस सप्ताह के अंत में अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ‘रोडस्टर एक्स’ की आपूर्ति शुरू करेगी।

इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अग्रवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में यह जानकारी दी।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘रोडस्टर एक्स की आपूर्ति इस शुक्रवार से शुरू हो रही है। ग्राहकों को हमारी बाइक का अनुभव करते हुए देखने को लेकर उत्साहित हूं।’’

पिछले साल अगस्त में अग्रवाल ने रोडस्टर एक्स, रोडस्टर और रोडस्टर प्रो मॉडल के साथ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खंड में कदम रखने की घोषणा की थी।

रोडस्टर एक्स शृंखला के तहत ‘रोडस्टर एक्स’ मॉडल की कीमत 74,999 रुपये रखी गई है जबकि रोडस्टर एक्स+ 4.5 किलोवाट घंटा बैटरी वाले मॉडल की कीमत 1,04,999 रुपये और रोडस्टर एक्स+ 9.1 किलोवाट घंटा बैटरी वाले मॉडल की कीमत 1,54,999 रुपये रखी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2025 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).