विदेश की खबरें | श्रीलंका के तट पर तेल टैंकर में दूसरी बार लगी आग काबू में : श्रीलंका की नौसेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कुवैत से कच्चा तेल लेकर भारत जा रहे जिस तेल टैंकर में श्रीलंका के पूर्वी तट पर पिछले सप्ताह आग लगी थी, उसमें फिर से लगी आग पर काबू पा लिया गया है। श्रीलंका की नौसेना ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोलंबो, नौ सितंबर कुवैत से कच्चा तेल लेकर भारत जा रहे जिस तेल टैंकर में श्रीलंका के पूर्वी तट पर पिछले सप्ताह आग लगी थी, उसमें फिर से लगी आग पर काबू पा लिया गया है। श्रीलंका की नौसेना ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पनामा में पंजीकृत यह तेल टैंकर करीब 20 बैरल कच्चा तेल ले कर कुवैत के मीना अल अहमदी से भारतीय बंदरगाह पाराद्वीप (ओडिशा तट पर) जा रहा था, तभी पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को इसमें आग लग गई थी। इस घटना में चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

यह भी पढ़े | Rome: सिसिलियन माफिया बॉस ग्यूसेप फेनारा ने इंस्पेक्शन के दौरान गार्ड की उंगली काटकर खायी.

श्रीलंका की नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘आपदा प्रबंधन टीमों ने आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया, हालांकि प्रतिकूल मौसम के कारण एमटी न्यू डायमंड टैंकर पर फिर से आग लग गई, जिसे आज सुबह काबू कर लिया गया। अभी आग की लपटें या धुआं उठता नहीं देखा जा रहा। ’’

आग पर भारतीय और श्रीलंकाई बलों ने संयुक्त अभियान के तहत रविवार को काबू पा लिया था। लेकिन अत्यधिक ऊष्मा और तेज हवाओं के चलते यह फिर से प्रज्जवलित हो गई।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in Pakistan: पाकिस्तान में COVID19 के 426 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 2,99,659.

नौसेना ने एक बयान में कहा कि यह टैंकर बंदरगाह से दूर भेज दिया गया है और यह अब संगमनकंदा प्वाइंट से 37 समुद्री मील दूर है तथा प्रतिकूल समुद्री मौसम और तेज हवाओं के बीच आपदा प्रबंधन अभियान पूरे जोरशोर से जारी है।

नौसेना ने कहा कि सोमवार की शाम जहाज से एक किमी दूर समुद्र में डीजल की एक पतली पट्टी देखी गई। (भारतीय) तटरक्षक के एक डॉर्नियर विमान ने डीजल को छितराने वाले रसायन का छिड़काव किया ताकि समुद्री पर्यावरण को संभावित नुकसान में कमी लाई जा सके।

नौसेना ने कहा कि स्थिति का जायजा लेने के लिये एक स्थानीय मरीन अनुसंधान जहाज पहुंच गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी