एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में मंदी से तेल-तिलहनों के भाव टूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में मंदी के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को लगभग सभी प्रमुख खाद्य तेल-तिलहनों की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्व-स्तर पर बने रहे।

जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में मंदी से तेल-तिलहनों के भाव टूटे

नयी दिल्ली, 13 जून विदेशी बाजारों में मंदी के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को लगभग सभी प्रमुख खाद्य तेल-तिलहनों की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्व-स्तर पर बने रहे।

बाजार सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में दो प्रतिशत की गिरावट है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज लगभग 1.5 प्रतिशत टूटा है। विदेशी बाजारों की गिरावट के कारण यहां सभी तेल-तिलहनों के भाव दबाव में रहे और अधिकांश तेल-तिलहनों में गिरावट देखने को मिली।

सूत्रों ने कहा कि मंडियों में सरसों की आवक निरंतर घट रही है। दूसरी ओर बिनौला में कारोबार लगभग रुक गया है। कच्चे पाम तेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल में भी कारोबार नगण्य है लेकिन डॉलर में इनके भाव मजबूत बने हुए हैं। मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट के कारण सीपीओ और पामोलीन में भी गिरावट देखने को मिली जबकि शिकॉगो एक्सचेंज की गिरावट की वजह से सोयाबीन तेल-तिलहनों के भाव नरम रहे। सूत्रों ने कहा कि सरसों की आवक घटने से इसका रिफाइंड बनना कम हुआ है पर इसे पूरी तरह से रोकने की आवश्यकता है क्योंकि आगामी बरसात और जाड़े के दिनों में सरसों की मांग बढ़ेगी। इसका इस्तेमाल विशेष रूप से उत्तर भारत में होता है।

सूत्रों ने कहा कि सरसों तेल के मामले में थोक भाव घटने के बाद भी उपभोक्ताओं को 150-151 रुपये लीटर के बजाय एमआरपी की आड़ में इसे 190-210 रुपये लीटर के भाव पर बेचा जा रहा है। सरकार को पहले एमआरपी व्यवस्था को दुरुस्त करने का इंतजाम करना चाहिये।

सोमवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 7,465-7,515 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,790 - 6,925 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,900 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,655 - 2,845 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,380-2,460 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,420-2,525 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,800 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,000 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,080 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 6,850-6,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज 6,550- 6,650 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2022 07:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).