देश की खबरें | महाराष्ट्र विधान परिषद की दर्शक दीर्घा के लिए पास जारी नहीं करें अधिकारी: गोरहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधान परिषद की उप सभापति नीलम गोरहे ने दो लोगों के लोकसभा की दर्शक दीर्घा में कूदकर धुआं फैलाने की घटना के मद्देनजर अधिकारियों को बुधवार को निर्देश दिया कि वे आगंतुकों को परिषद की दर्शक दीर्घा के लिए पास जारी न करें।

नागपुर, 13 दिसंबर महाराष्ट्र विधान परिषद की उप सभापति नीलम गोरहे ने दो लोगों के लोकसभा की दर्शक दीर्घा में कूदकर धुआं फैलाने की घटना के मद्देनजर अधिकारियों को बुधवार को निर्देश दिया कि वे आगंतुकों को परिषद की दर्शक दीर्घा के लिए पास जारी न करें।

नागपुर में राज्य विधान मंडल का शीतकालीन सत्र जारी है।

संसद पर आतंकवादी हमले की 22वीं बरसी पर बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और उन्होंने केन के जरिये धुआं फैलाया तथा नारेबाजी की जिसके बाद कार्यवाही अचानक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। घटना के तत्काल बाद दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।

इसी समय नयी दिल्ली में संसद परिसर के बाहर एक महिला समेत दो लोगों ने पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली केन लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि सदन में कूदने वाले दोनों लोगों को पकड़ कर उनके पास से सारी सामग्री जब्त कर ली गई है तथा संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे दो लोगों को भी पकड़ा गया है।

सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद गोरहे ने संबंधित अधिकारियों को परिषद की दर्शक दीर्घा के लिए पास जारी नहीं करने के निर्देश दिए।

विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने लोकसभा में हुई इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि वहां क्या हुआ। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि राज्य सरकार इस पृष्ठभूमि में क्या सावधानियां बरत रही है।

उद्योग मंत्री उदय सामंत ने सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा कि यह लोकसभा बताएगी कि वास्तव में वहां क्या हुआ था।

सामंत ने कहा कि राज्य सरकार सभी आवश्यक सावधानियां बरतेगी और वह विधानमंडल में विधायकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्षम है।

पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने विधानमंडल परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए लोकसभा की घटना को डरावनी बताया और मांग की कि सरकार यहां विधान भवन में उचित सुरक्षा सुनिश्चित करे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\