एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | नोएडा हवाई अड्डे का वाणिज्यिक परिचालन दिसंबर से सुनिश्चित करें अधिकारी: उप्र सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का वाणिज्यिक परिचालन इस वर्ष दिसंबर तक शुरू हो जाए।

जरुरी जानकारी | नोएडा हवाई अड्डे का वाणिज्यिक परिचालन दिसंबर से सुनिश्चित करें अधिकारी: उप्र सरकार

नोएडा, 28 जून उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का वाणिज्यिक परिचालन इस वर्ष दिसंबर तक शुरू हो जाए।

राज्य के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक और गौतम बुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में हवाई अड्डे के स्थल का निरीक्षण करने के बाद यह निर्देश जारी किए।

परियोजना के चार चरणों में से पहले चरण का विकास कार्य चल रहा है।

मुख्य सचिव का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब हवाई अड्डा का विकास करने वाली यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) ने वाणिज्यिक परिचालन की तारीख 29 सितंबर, 2024 से बढ़ाकर अप्रैल, 2025 कर दी है।

वाईआईएपीएल, ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की विशेष उद्देश्यीय इकाई (एसपीवी) है, जो उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना का विकास कर रही है।

समीक्षा बैठक के दौरान, वाईआईएपीएल ने मुख्य सचिव को बताया कि अनुबंधकर्ता टाटा प्रोजेक्ट्स एटीसी (हवाई यातायात नियंत्रण) भवन के निर्माण कार्य को पूरा करने पर काम कर रहा है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, “अगस्त तक भवन को एटीसी उपकरण स्थापना के लिए भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) को सौंप दिया जाएगा और स्थापना का कार्य सितंबर तक पूरा हो जाएगा।”

बयान में कहा गया कि फिलहाल हवाई पट्टी और एप्रन (विमानों की पार्किंग) पर इलेक्ट्रिक विद्युतीकरण का काम चल रहा है। हवाई पट्टी के पास ग्लाइड पाथ एंटीना और लोकलाइजर समेत नेविगेशन उपकरण पहले ही लगाए जा चुके हैं।

टर्मिनल भवन के निरीक्षण के दौरान, कंपनी ने मुख्य सचिव को बताया कि आगे का हिस्सा और छत का काम प्रगति पर है।

नोएडा एयरपोर्ट और वाईआईएपीएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) क्रिस्टोफ श्नेलमैन, मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) किरण जैन, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनआईएएल) के सीईओ अरुण वीर सिंह और परियोजना के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया सहित अन्य ने मिश्रा को परियोजना से जुड़े कार्यों के बारे में अवगत कराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2024 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).