खेल की खबरें | शुरुआत में हिचक के बाद खाली स्टेडियम में अमेरिकी ओपन के आयोजन के लिए तैयार हैं अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) के मुख्य राजस्व अधिकारी ल्यू शैर ने जब पहली बार अमेरिकी ओपन का आयोजन खाली स्टेडियम में करवाने के प्रस्ताव पर विचार किया था तो उनका कहना था कि यह बिलकुल भी काम नहीं करेगा।

न्यूयॉर्क, 11 जून अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) के मुख्य राजस्व अधिकारी ल्यू शैर ने जब पहली बार अमेरिकी ओपन का आयोजन खाली स्टेडियम में करवाने के प्रस्ताव पर विचार किया था तो उनका कहना था कि यह बिलकुल भी काम नहीं करेगा।

ल्यू हालांकि अब सहमत हो गए हैं कि अगर ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट का आयोजन होता है तो यह खाली स्टेडियम में भी कराया जा सकता है। इस संबंध में अगले हफ्ते फैसला किए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली गांगुली ने राज्य संघों से कहा, खाली स्टेडियमों में हो सकता है IPL.

ल्यू इसलिए खाली स्टेडियम में टूर्नामेंट के आयोजन पर राजी हुए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि दर्शकों के नहीं आने से टिकट, हॉस्पिटेलिटी, खान-पान और पोशाक आदि की बिक्री नहीं होने से लाखों डॉलर के नुकसान के बावजूद पैसा कमाया जा सकता है।

ल्यू ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर यह नहीं खेलने से बेहतर है। यह फिर भी वित्तीय रूप से व्यावहारिक है और इसे जरिये खेल चलता रहेगा और दर्शक जुड़े रहेंगे।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा बयान, कहा- खाली स्टेडियम में टूर्नामेंट करने पर कर रहे हैं विचार.

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि जब आप कम दर्जे के टूर्नामेंटों की बात करोगे तो फिर स्थिति काफी मुश्किल हो सकती है।’’

अमेरिकी ओपन के प्रसारण अधिकार से काफी पैसा मिलता है। प्रत्येक साल अमेरिका में ही प्रसारण अधिकार की औसत राशि सात करोड़ डॉलर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\