एजेंसी न्यूज

COVID-19: भारत में कोविड से मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा ‘संदिग्ध’- नेता पी. चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने एक प्रतिष्ठित जर्नल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि देश में कोविड-19 से मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा ‘‘संदिग्ध’’ है.

COVID-19: भारत में कोविड से मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा ‘संदिग्ध’- नेता पी. चिदंबरम
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (Photo Credit-PTI)

नयी दिल्ली, 3 मार्च : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने एक प्रतिष्ठित जर्नल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि देश में कोविड-19 से मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा ‘‘संदिग्ध’’ है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एक प्रतिष्ठित जर्नल का अनुमान है कि भारत में एक जून, 2020 से एक जुलाई, 2021 के बीच कोविड से मरने वालों की संख्या 32 लाख है. यह आंकड़ा आधिकारिक आंकड़े चार लाख के मुकाबले आठ गुना अधिक है.’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर इनमें से 27 लाख मौतें पिछले साल अप्रैल, मई और जून में हुई होगी.’’ उन्होंने दावा किया कि आधिकारिक आंकड़ा संदिग्ध है. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,561 नये मामले सामने आने के बाद देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित हुए लागों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को बढ़ कर 4,29,45,160 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 77,152 है. यह भी पढ़ें : COVID-19: देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 77,152 हुई

देश में लगातार 25 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम बनी हुई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 142 और लोगों की संक्रमण से मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,14,388 हो गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2022 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).