देश की खबरें | भर्ती परीक्षा के पर्चे लीक करने में लिप्त अधिकारियों को बर्खास्त किया जा सकता है: येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि ‘फर्स्ट डिवीजन’ सहायक (एफडीए) भर्ती परीक्षा के पर्चे लीक होने की घटना में कथित तौर पर शामिल अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया जा सकता है।

बेंगलुरु, 24 जनवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि ‘फर्स्ट डिवीजन’ सहायक (एफडीए) भर्ती परीक्षा के पर्चे लीक होने की घटना में कथित तौर पर शामिल अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया जा सकता है।

इस मामले में आठ और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है जिसके बाद गिरफ्तार किए गए कुल व्यक्तियों की संख्या 14 हो गई है।

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) द्वारा आज भर्ती परीक्षा आयोजित की जानी थी लेकिन इससे पहले शहर की पुलिस ने छह लोगों को 24 लाख रुपये नकद और प्रश्नपत्रों के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कहा कि लीक हुए प्रश्नपत्रों को कथित तौर पर अभ्यर्थियों को बेचा गया था।

इस घटना के बाद केपीएससी ने एफडीए की परीक्षा रद्द कर दी थी।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “मामले में शामिल सभी लोगों के विरुद्ध कड़े कदम उठाए जाएंगे। मैं न केवल उन्हें निलंबित करने के लिए तैयार हूं बल्कि उन्हें सेवा से बर्खास्त भी किया जा सकता है।”

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच की जाएगी।

इस बीच बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने कहा कि गिरोह के सदस्यों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर इस मामले में 12 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसके बाद पुलिस की गिरफ्त में आए लोगों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\