देश की खबरें | गाजियाबाद में अधिकारियों ने दिल्ली से जिले में आने वालों की जांच बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद के अधिकारियों ने दिल्ली से जिले में प्रवेश करने वालों की जांच बढ़ा दी है ताकि कोरोना वायरस के प्रसार पर काबू पाया जा सके।

जियो

गाजियाबाद, नौ जून गाजियाबाद के अधिकारियों ने दिल्ली से जिले में प्रवेश करने वालों की जांच बढ़ा दी है ताकि कोरोना वायरस के प्रसार पर काबू पाया जा सके।

अधिकारियों के अनुसार पूर्वी और पूर्वोत्तर दिल्ली से लगे 10 प्रवेश बिंदुओं से उन लोगों को ही प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है जिनके पास वैध पास हों, जिले में स्थित अपने कार्यस्थल का पहचान पत्र हो या वे आवश्यक सेवाओं से जुड़े हों।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में बीजेपी की वर्चुअल रैली: अमित शाह का बड़ा हमला, कहा- ममता सरकार जनता को पिछले 10 साल के कामकाज का हिसाब दे.

पुलिस ने सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी है जिससे व्यस्त समय में सड़कों पर जाम लग गया।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि कोरोना वायरस की स्थिति सामान्य होने तक जांच जारी रहेगी।

यह भी पढ़े | बिहार में लालू यादव का 11 जून को जन्मदिन 'गरीब सम्मान दिवस' के रूप में मनेगा, 72 हजार से ज्यादा गरीबों को कराया जाएगा भोजन.

एसएसपी ने कहा कि कुछ लोग पैदल या दुपहिया वाहनों से जिले के लोनी क्षेत्र में छिपकर प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रशासन ऐसे लोगों से सख्ती से पेश आ रहा है।’’

उन्होंने बताया कि मंगलवार को 1,640 वाहनों का चालान किया गया, 20 वाहनों को जब्त किया गया जबकि 2.88 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\