विदेश की खबरें | महिला को बालों से खींच कर जमीन पर पटकने के मामले में अधिकारी बर्खास्त

रिचलैंड काउंटी के शेरिफ लियोन लॉट ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस बारे में उन्हें शिकायत मिली थी ।

लॉट ने बताया कि कुछ विशेष जानकारी हासिल होने के बाद उन्होंने सोमवार को बॉडी कैमरा फुटेज की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अभियोजकों की समीक्षा के बाद कायले ओलिवर (29) को उन्होंने बर्खास्त करने का निर्णय किया।

यह भी पढ़े | UNSC में पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, 2 भारतीयों को आतंकी लिस्ट में शामिल करने की कोशिश नाकाम.

शेरिफ ने कहा कि अधिकारी की यह हरकत अस्वीकार्य है और मैं अपने किसी डिप्टी द्वारा की गयी ऐसी हरकत को बर्दाश्त नहीं कर सकता।

‘बॉडी कैमरा’ फुटेज के अनुसार महिला को घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया था। महिला के हाथ बंधे थे और वह अपना सिर दीवार में मार रही थी, तभी ओलिवर उसके पास गया और उसके बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Worldwide Update: कोरोना वायरस महामारी के मामले 2.6 करोड़ के करीब, अब तक 861,512 संक्रमितों की हुई मौत.

एपी निहारिका मानसी रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)