दिल्ली उच्च न्यायालय रजिस्ट्री का अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित

अदालत के सूत्रों के मुताबिक अधिकारी 20 मार्च के बाद अदालत परिसर में नहीं आए।

जमात

नयी दिल्ली, तीन मई दिल्ली उच्च न्यायालय रजिस्ट्री के एक अधिकारी में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें यहां के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी रविवार को अदालत के सूत्रों ने दी।

अदालत के सूत्रों के मुताबिक अधिकारी 20 मार्च के बाद अदालत परिसर में नहीं आए।

सूत्रों ने बताया कि रजिस्ट्री में पदस्थ अधिकारी को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।

उच्च न्यायालय कर्मचारी के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है और परिवार को किसी भी तरह की मदद की पेशकश की है।

सूत्रों ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश की तरफ से रजिस्ट्रार जनरल ने कर्मचारी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए नियमित आधार पर एक वरिष्ठ अधिकारी को तैनात किया गया है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। वह वार्ड में भर्ती हैं और उनकी तबियत ठीक हो रही है। उन्हें अभी तक पता नहीं चला है कि वह किस तरह से संक्रमित हो गए लेकिन तथ्य यह है कि 20 मार्च के बाद वह एक दिन के लिए भी अदालत परिसर में नहीं आए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\