एजेंसी न्यूज

ओडिशा में बलात्कार मामले में फरार चल रहा आरोपी पांच वर्ष बाद गिरफ्तार

ओडिशा में 22 साल की एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में पिछले पांच साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है .

ओडिशा में बलात्कार मामले में फरार चल रहा आरोपी पांच वर्ष बाद गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

केंद्रपाड़ा, 18 जुलाई : ओडिशा (Odisha) में 22 साल की एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में पिछले पांच साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है . पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी .

पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की रात 2016 में हुये बलात्कार मामले के आरोपी को भुवनेश्वर के एक घर से गिरफ्तार किया . पुलिस ने बताया कि वह केंद्रपाड़ा जिले का रहने वाला है. यह भी पढ़ें : भारी बारिश के चलते ट्रेन सेवाएं प्रभावित, आज चलने वाली कई ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट, रद्द और पुननिर्धारित

उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2021 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).