देश की खबरें | ओडिशा : मवेशियों से भरा वाहन पलटा, चार लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के संबलपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) संख्या-53 पर मवेशियों से भरा एक ट्रक, अन्य वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने के बाद पलट गया जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 20 गोवंश पशु मारे गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
संबलपुर (ओडिशा), 13 अक्टूबर ओडिशा के संबलपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) संख्या-53 पर मवेशियों से भरा एक ट्रक, अन्य वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने के बाद पलट गया जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 20 गोवंश पशु मारे गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार देर रात बुर्ला पुलिस थाना के काटापली चक पर हुआ।
उन्होंने बताया कि ओडिशा के बारगढ़ से मवेशियों को लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था और पांच लोग उसी के समीप खाना बना रहे थे। तभी अचानक एक अन्य वाहन ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में मवेशियों से लदा ट्रक पलट गया और घटनास्थल पर खाना बना रहे पांच में से तीन लोग और 20 गोवंश मारे गए।
अधिकारी ने बताया कि मवेशियों से लदे ट्रक का चालक, जो खाना बनाने वालों में से एक था, गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे बुर्ला स्थित ‘वीर सुरेंद्र साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ऐंड रिसर्च’ (वीआईएमएसएआर) में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और उनकी पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2023 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

