देश की खबरें | ओडिशा ने केंद्र से कोविशील्ड की छह लाख और खुराक देने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने सोमवार को केंद्र से इस महीने के अंत तक टीकाकरण अभियान को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए राज्य को कोविशील्ड टीके की अतिरिक्त छह लाख खुराक आवंटित करने का आग्रह किया।

भुवनेश्वर, 28 जून ओडिशा सरकार ने सोमवार को केंद्र से इस महीने के अंत तक टीकाकरण अभियान को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए राज्य को कोविशील्ड टीके की अतिरिक्त छह लाख खुराक आवंटित करने का आग्रह किया।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एनके दास ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखा है।

दास ने कहा कि कोविशील्ड की अतिरिक्त छह लाख खुराक से राज्य को जून में टीकाकरण अभियान का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

दास ने पत्र में लिखा, "जून (दूसरे पखवाड़े) के लिए आवंटन के अनुसार, हमें कोविशील्ड की 13,78,310 खुराकें मिली हैं, जो सभी जिलों में वितरित की गई हैं। आज हमारे पास 3.38 लाख कोविशील्ड खुराक का स्टॉक है, जो दो दिनों में समाप्त हो जाएगा।"

उन्होंने कहा, "29 जून से राज्य में कोविशील्ड टीके का भंडार खत्म हो जाएगा, जिसके बाद राज्य में टीकाकरण सत्र आयोजित करना संभव नहीं होगा।"

दास ने कहा कि ओडिशा ने 16 जनवरी से अब तक 1.14 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी है।

राज्य 21 जून से प्रति दिन औसतन तीन लाख नागरिकों का टीकाकरण कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज